अब पासपोर्ट बनवाने के लिए गढ़वाल के युवाओं को देहरादून की दौड़ लगाने जरूरत नहीं होगी। जल्दी ही कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलने वाले हैं। विदेश मंत्रालय ने कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है। ये जानकारी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। उन्होंने कहा लंबे समये से इसकी प्रतीक्षा की जा रही थी। इस काम के लिए अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया है। उन्होंने आगे कहा है कि गौरतलब हो कि कुछ समय पूर्व मैंने विदेश मंत्री जी से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी, ताकि हमारी लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। गोपेश्वर (जनपद चमोली) में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि मैं आदरणीय विदेश मंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की और इस पर प्रगति से मुझे अवगत भी कराया।
Related Articles
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों को न हो दिक्कत
August 6, 2026
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ,उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
August 6, 2026
Check Also
Close

