
केदारनाथ: दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज सपरिवार बाबा केदारनाथ के दर पर हाजिरी लगाई। वे अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ केदारघाटी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के ‘भव्य और दिव्य’ स्वरूप के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की।
BKTC अध्यक्ष ने किया स्वागत
गौतम अडानी के केदारनाथ पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। दर्शन के दौरान मंदिर समिति के प्रबंधन ने उन्हें तीर्थ की गरिमा और पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
प्रबंधन और व्यवस्थाओं से हुए गदगद
बाबा केदार के दर्शन के बाद गौतम अडानी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा प्रबंधन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई और विषम परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह से BKTC और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाई हैं, वह काबिले तारीफ है।
गौतम अडानी ने पत्नी प्रीति अडानी संग मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक और विशेष आरती की।
प्रशंसा: उन्होंने धाम की स्वच्छता और सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर समिति को बधाई दी। अडानी के दौरे को देखते हुए धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
केदारनाथ में दर्शन के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन काफी प्रसन्न नजर आए। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोर रही हैं, जिसमें वे भक्ति भाव में लीन दिखाई दे रहे हैं।



