
उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण और तैनाती आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
मुख्य अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ और बदलाव:
- लालरिन लियना फैनई (IAS-1997): इन्हें ‘प्रमुख सचिव – आबकारी विभाग’ के प्रभार से मुक्त किया गया है।
- नितेश कुमार झा (IAS-2002): इन्हें ‘सचिन – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी’ से मुक्त करते हुए ‘सचिव – पंचायती राज विभाग’ की नई ज़िम्मेदारी दी गई है।
- रविनाथ रमन (IAS-2004): ‘सचिव – विद्यालयी शिक्षा’ का दायित्व हटाकर ‘सचिव – परिवहन विभाग’ एवं ‘आयुक्त – परिवहन’ बनाया गया है।
- डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय (IAS-2005): इन्हें ‘सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग’ का दायित्व सौंपा गया है।
- बृजेश कुमार संत (IAS-2006): इन्हें ‘सचिव – परिवहन विभाग’ से हटाकर ‘सचिव – आबकारी विभाग’ की जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ० सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय (IAS-2007): इन्हें ‘सचिव – गन्ना विकास एवं चीनी विभाग’ का अतिरिक्त/नया दायित्व सौंपा गया है।
- ज्योति यादव (IAS-2009): जो कि बाध्यप्रतीक्षा में थीं, उन्हें ‘सचिव – विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)’ का पदभार सौंपा गया है।
- युगल किशोर पंत (IAS-2009): इन्हें ‘सचिव – सचिवालय प्रशासन विभाग’ की नई जिम्मेदारी मिली है।
- रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009): इन्हें ‘सचिवालय प्रशासन, गन्ना विकास एवं चीनी विभाग’ से मुक्त करते हुए ‘सचिव – वित्त विभाग’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ० पराग मधुकर ढकाते (IFS): इन्हें ‘विशेष सचिव – पंचायती राज विभाग’ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
- अभिषेक रुहेला (IAS-2015): इन्हें ‘अपर सचिव – राज्य सम्पत्ति विभाग’ एवं ‘राज्य सम्पत्ति अधिकारी’ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।



